UP Weather Update: 12 फरवरी को यूपी के इन 24 जिलों में बदल जाएगा मौसम, IMD ने जारी की ये चेतावनी
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और बारिश के दौर के बाद अब मौसम का मिजाज बदलने लगा है. हालांकि दिन में धूप खिलने से राहत मिल रही है. लेकिन कोहरे का कहर अभी थमा नहीं है. मौसम विभाग ने आजमगढ़, मऊ, बलिया और बस्ती समेत 24 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है.
ADVERTISEMENT
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में लंबे समय तक कड़ाके की ठंड और बारिश के बाद अब मौसम में धीरे धीरे बदलाव दिखाई दे रहा है. अब दिन के तापमान में सुधार हो रहा है और सुबह में हल्की धूप भी निकल रही है जिससे जनता को राहत मिल रही है. हालांकि कई जिलों में सुबह के समय घना कोहरा बना हुआ है जिससे विजिबिलिटी प्रभावित हो सकती है.