लेटेस्ट न्यूज़

मेरे माता-पिता और भाई ने पत्नी को मार डाला... झांसी में 25 साल की रोशनी वर्मा की कैसे हुई मौत? पूरा मामला सन्न कर देगा

Jhansi Crime News: झांसी में 25 वर्षीय रोशनी वर्मा की संदिग्ध मौत के बाद मायके और ससुराल पक्ष में जमकर मारपीट हुई. पति ने अपने ही परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है. मामला गहनों और जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है.

ADVERTISEMENT

Jhansi Crime News
Jhansi Crime News
social share
Google CTA

झांसी के मेडिकल कॉलेज परिसर में उस वक्त मामला गंभीर हो गया, जब 25 साल की एक महिला की संदिग्ध मौत के बाद उसके मायके और ससुराल वाले आपस में भिड़ गए. बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले. पुलिस को मोर्चा संभालकर स्थिति पर काबू पाना पड़ा. इस केस में ट्विस्ट तब सामने आया जब मृतका के पति ने अपने ही माता-पिता और भाई के खिलाफ हत्या का आरोप लगा दिया.