iPhone 15 चुराते पुलिसवाले और रोता हुआ शोरूम मालिक... जौनपुर के इस केस ने मचा दिया हड़कंप
Jaunpur Police Mobile Theft CCTV: जौनपुर में पुलिस वालों की शर्मनाक करतूत! शोरूम से बड़ी सफाई से iPhone 15 पार किया, चोरी करते हुए मुस्कुराते दिखे पुलिसकर्मी. सीसीटीवी वायरल होने के बाद दोनों सस्पेंड. देखिए पूरी रिपोर्ट.
ADVERTISEMENT
उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां दो पुलिसकर्मियों ने एक मोबाइल शोरूम से बड़ी सफाई से iPhone 15 चुरा लिया. यह पूरी घटना सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया और दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया. मामला जौनपुर का लाइन बाजार थाना क्षेत्र का है. यहां एक मोबाइल शोरूम में धनंजय और मिथिलेश नाम के दो पुलिसकर्मी ग्राहक बनकर घुसे.