अलीगढ़ की सास सपना देवी जो होने वाले दामाद संग हुई थी फरार अब इस आदमी के साथ भागी, ये चीजें भी ले गई
UP News: अलीगढ़ की मशहूर सास-दामाद की लव स्टोरी का दर्दनाक अंत. बेटी के मंगेतर राहुल को छोड़कर अब अपने ही बहनोई संग फरार हुई सपना देवी। साथ ले गई 2 लाख और जेवर.
ADVERTISEMENT

Photo: Sapna
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की वह बहुचर्चित प्रेम कहानी जिसमें सास सपना देवी अपनी ही बेटी की शादी से पहले होने वाले दामाद राहुल संग फरार हो गई थी अब एक सनसनीखेज मोड़ पर आकर खत्म हो गई है. पहले पति और परिवार को ठुकराकर राहुल संग बिहार के सीतामढ़ी में घर बसाने वाली सपना ने अब राहुल को भी धोखा दे दिया है. ताजा जानकारी के अनुसार, सपना देवी अब अपने दामाद राहुल को छोड़कर अपने ही बहनोई के साथ रफूचक्कर हो गई है. राहुल का आरोप है कि वह घर से 2 लाख रुपये नकद और कीमती जेवरात भी साथ ले गई है. जब पीड़ित इसकी शिकायत लेकर अलीगढ़ पुलिस के पास पहुंचा, तो पुलिस ने मामला बिहार के अधिकार क्षेत्र का बताकर पल्ला झाड़ लिया.