लेटेस्ट न्यूज़

1947 के बाद से जो काम नहीं हो पाए थे, वे पीएम मोदी के आने के बाद हुए: CM योगी आदित्यनाथ

CM Yogi news: बाराबंकी में सीएम योगी का बड़ा बयान! उत्तर प्रदेश अब देश की टॉप 3 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल. आवास, बिजली और रोजगार पर क्या बोले मुख्यमंत्री? देखिए पूरा वीडियो.

ADVERTISEMENT

social share
google news

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के विकास, अर्थव्यवस्था और सफलता के मंत्र पर विस्तार से बात की. सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनता को संदेश दिया कि जीवन में सफलता का एकमात्र मंत्र मेहनत है. जो मेहनत करेगा, वही सफल होगा और उसी पर मां सरस्वती की कृपा होगी. उन्होंने बताया कि 1947 के बाद से जो काम नहीं हो पाए थे, वे पीएम मोदी के आने के बाद हुए. प्रदेश में 60 लाख गरीबों को आवास दिए गए और हर घर में शौचालय बनवाकर गांवों को गंदगी और बीमारियों से मुक्त किया गया. पहले बिजली केवल कुछ चुनिंदा जिलों को मिलती थी, लेकिन अब यूपी के सभी 75 जनपदों को समान रूप से बिजली मिल रही है. साथ ही शुद्ध पेयजल की व्यवस्था भी की जा रही है.