शुरू में जानकारी आई की लापता हो गए हैं सपा प्रवक्ता मनोज यादव फिर यूं पलटा केस और ये पता चला
UP News: सपा प्रवक्ता मनोज यादव लापता नहीं, बल्कि गिरफ्तार! काकोरी से लौटते समय बाराबंकी पुलिस ने पुराने मामले में किया अरेस्ट. ये है पूरी सच्चाई.
ADVERTISEMENT

Manoj Yadav
UP Political News: समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मनोज यादव को लेकर उस वक्त हड़कंप मच गया जब शुक्रवार सुबह उनके लापता होने की खबर सामने आई. शुरुआत में मनोज यादव के परिजनों और परिचितों को लगा कि मनोज यादव कहीं गायब हो गए हैं क्योंकि वे गुरुवार रात काकोरी में एक तिलक समारोह में शामिल होने के बाद घर वापस नहीं लौटे थे. काफी समय तक संपर्क न होने और कोई सुराग न मिलने पर परिजनों ने लखनऊ के गोमती नगर विस्तार थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. मनोज यादव को लेकर सपा खेमे और समर्थकों के बीच चिंता काफी बढ़ गई थी.