लेटेस्ट न्यूज़

वह मुझे नीले ड्रम में मारने वाली थी इससे पहले मैंने.... आसिम -सलीम की क्राइम फाइल खुलते ही चौंक गई पुलिस, उनके कई राज सामने आ गए

Crime News: बरेली के क्योलड़िया में 13 महीने बाद दोहरे हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा हुआ है. पुलिस ने शातिर डॉ. बंगाली और उसके साथी सलीम को गिरफ्तार किया जिन्होंने न केवल एक नाबालिग किशोरी बल्कि अपनी पत्नी की भी बेरहमी से हत्या की थी.

ADVERTISEMENT

Bareilly Crime News
Bareilly Crime News
social share
google news

Crime News: 'वह मुझे नीले ड्रम में डालकर मारने वाली थी. इससे पहले कि वह ऐसा करती मैंने ही उसका काम तमाम कर दिया.' यह सनसनीखेज कबूलनामा उस कातिल का है जिसने पुलिस की आंखों में धूल झोंककर कई सालोंतक अपनी क्राइम की फाइल बंद रखी थी. लेकिन आरोपी तब पकड़ा गया जब बरेली पुलिस ने क्योलड़िया पुलिस के साथ मिलकर एक 16 साल की लापता लड़की को खोजबीन शुरू की. इस दौरान पुलिस को सलीम नाम के एक व्यक्ति पर शक हुआ जिसके बाद पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की. इस दौरान आरोपी सलीम के साथ-साथ उसके खास दोस्त आसिम उर्फ डॉ. बंगाली से जुड़े कई सारे किस्से भी सामने आ गए. आसिम ने पुलिस को बताया कि उसने साल 2017 में अपनी पत्नी रजनी की हत्या कर चुका है.