कमरे में बंद, टॉयलेट तक की इजाजत नहीं! अलीगढ़ की सास ने लिव-इन पार्टनर पर लगाए ये सनसनीखेज आरोप
Aligarh Anita Devi Case: अलीगढ़ की अनिता देवी ने अपने लिव-इन पार्टनर राहुल पर बंधक बनाकर रखने, मारपीट करने और 5.50 लाख रुपये व चांदी के जेवर हड़पने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं.
ADVERTISEMENT
Aligarh Anita Devi Case: अलीगढ़ की रहने वाली अनिता देवी ने अपने लिव-इन पार्टनर राहुल पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि राहुल उन्हें कमरे में बंद करके रखता था और टॉयलेट तक जाने की इजाजत नहीं देता था. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके साथ मारपीट की गई और करीब 5.50 लाख रुपये नकद और आधा किलो चांदी के जेवर हड़प लिए गए. अनिता ने यह भी दावा किया कि राहुल महिलाओं को बेचने का धंधा करता है और कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर चुका है. इसके अलावा उन्होंने साफ किया कि वह किसी के साथ फरार नहीं हुईं, बल्कि पड़ोसी की मदद से वहां से जान बचाकर निकलीं.