मां और भाई ने 1 लाख 38 हजार में अपनी ही बेटी को बेचा, इस युवक से कराई जबरन शादी
बांदा में एक मां और भाई ने अपनी ही विवाहिता बेटी को ₹1.38 लाख में हरियाणा के लोगों को बेच दिया. पीड़िता की शिकायत पर भाई समेत तीन गिरफ्तार. एसपी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश.
ADVERTISEMENT
Banda Crime News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है. यहां चंद रुपयों के लालच में एक मां ने अपनी ममता का गला घोंटते हुए अपने बेटे के साथ मिलकर अपनी ही विवाहिता बेटी को हरियाणा के कुछ लोगों के हाथों बेच दिया. चित्रकूट की रहने वाली पीड़िता ने इस नर्क से निकलकर पुलिस अधीक्षक के सामने अपनी आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुँचाया है.