यूपी में स्कूल चलो अभियान का आगाज, सीएम योगी की अधिकारियों से अपील– जहां आप तैनात, वहीं पढ़ाएं अपने बच्चे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी में स्कूल चलो अभियान शुरू किया. सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता सुधारने के लिए अधिकारियों से अपने बच्चों को वहीं पढ़ाने की अपील. कन्या सुमंगला योजना से 25 लाख बेटियों को लाभ.
ADVERTISEMENT
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्कूल चलो अभियान के जरिए प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन का खाका पेश किया है. मुख्यमंत्री ने इस बार एक बेहद प्रभावी संदेश देते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की है कि वे अपने बच्चों का दाखिला उन्हीं सरकारी स्कूलों में कराएं जहां वे खुद कार्यरत हैं. सरकार का मानना है कि इस पहल से स्कूलों में 'स्वस्थ प्रतिस्पर्धा' पैदा होगी और पठन-पठन के स्तर में बड़ा सुधार आएगा.