लेटेस्ट न्यूज़

Ballia Fair Accident: बलिया में ‘मौत का कुआं’ बना हादसे का गड्ढा: जर्जर लकड़ियों के चलते बाइक सवार गिरा, हालत नाजुक

Ballia News: बलिया के बिल्थरारोड स्थित मेले में ‘मौत का कुआं’ शो के दौरान जर्जर लकड़ियों के चलते बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पहले से शिकायत के बावजूद शो जारी रहने पर प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो बिल्थरारोड के सोनाडीह स्थित मां भागेश्वरी मंदिर परिसर में लगे मेले का बताया जा रहा है. मेले में चल रहे मौत का कुआं के लकड़ी के जर्जर होने की बात सामने आई थी. जिसके बाद भी प्रशासन के संजीदा नहीं होने से आखिरकार बड़ा हादसा हो ही गया.