लेटेस्ट न्यूज़

Barabanki Road Accident: बाराबंकी में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, महिला और मासूम घायल, चालक मौके से फरार

Barabanki News: बाराबंकी में चौकाघाट चेक पोस्ट के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी, जिसमें महिला और उसका मासूम बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Barabanki News: बाराबंकी जिले में रविवार सुबह करीब 9 बजे चौकाघाट चेक पोस्ट के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला और उसका मासूम बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए. तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार परिवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया.