लेटेस्ट न्यूज़

सपा के अंदर बन गए इन दो बड़े नेताओं के गुट… रामपुर सांसद मोहिबुल्ला नदवी पद मुरादाबाद MP रुचि वीरा ने बोला करारा हमला, पूरी कहानी सामने आई

ADVERTISEMENT

Ruchi Veera vs Mohibullah Nadwi: रामपुर और मुरादाबाद की सांसदों के बीच एम्स के मुद्दे पर विवाद से समाजवादी पार्टी में तनाव बढ़ा है. यह विवाद टिकट बंटवारे और राजनीतिक मतभेद को दर्शाता है.

social share
Google CTA

Ruchi Veera vs Mohibullah Nadwi: समाजवादी पार्टी के अंदर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. रामपुर और मुरादाबाद के सांसदों के बीच आपसी मतभेद अब सोशल मीडिया के जरिए सार्वजनिक हो गए हैं. रामपुर सांसद मोहिबुल्ला नदवी द्वारा संसद में किए गए एक दावे का मुरादाबाद सांसद रुचि वीरा ने कड़ा खंडन किया है. रुचि वीरा ने न सिर्फ नदवी के दावों को बेबुनियाद बताया बल्कि इसे ओछी राजनीति का हिस्सा भी करार दिया.