जालौन में तो हद हो गई! दारोगा के घर में घुसकर चोरों ने लूट लिए लिए लाखों के सोने-चांदी
जालौन कोतवाली परिसर में चोरों ने दारोगाओं के घरों से नकदी और जेवरात चोरी कर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस जांच में लगी है.
ADVERTISEMENT
Jalaun Theft: जालौन जिले के कोतवाली परिसर में एक चौंकाने वाली चोरी हुई है. यहां दारोगाओं के सरकारी घरों से लाखों की नकदी और जेवरात चोरी कर लिए गए हैं. यह घटना पुलिस विभाग के अंदर हुई जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं. चोरों ने सरकारी घरों के ताले तोड़ कर ग्राइंडर मशीन का इस्तेमाल किया और न केवल नकदी बल्कि प्रमुख जेवरात भी चोरी कर लिए.