लेटेस्ट न्यूज़

Ballia School Campaign: बलिया में ‘स्कूल चलो अभियान’ का आयोजन: बच्चों के बीच पहुंचे मंत्री दयाशंकर सिंह, मिड-डे मील चखकर परखी गुणवत्ता

Ballia News: बलिया के बसंतपुर कंपोजिट विद्यालय में ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत आयोजित कार्यक्रम में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बच्चों को किताबें, यूनिफॉर्म और शैक्षणिक सामग्री वितरित की. साथ ही उन्होंने मिड-डे मील का स्वाद चखा और जिले में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में कंपोजिट विद्यालय बसंतपुर में ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने किया. कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों को किताबें, यूनिफॉर्म और अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई. साथ ही माल्यार्पण कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया.