मेरठ में जहरीली शराब से तीन लोगों की मौत के बाद हड़कंप मचा, जांच जारी है
मेरठ में तीन लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई. प्रशासन और पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं. मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी.
ADVERTISEMENT
Meerut poisonous liquor: मेरठ में जहरीली शराब से तीन लोगों की मौत हुई। मामला गंभीर है और जांच चल रही है. शुक्रवार देर शाम मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में तीन लोग एक साथ शराब पी रहे थे. अचानक उनकी तबियत बिगड़ने लगी, उल्टी, पेट दर्द और बेचैनी के बाद तीनों बेहोश हो गए. परिवार वाले उन्हें अस्पताल ले गए. लेकिन डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. लोगों का आरोप है कि यह जहरीली शराब की वजह से हुआ है. हालांकि प्रशासन और पुलिस अभी मौत के कारणों की पुष्टि नहीं कर पाए हैं और जांच जारी है.