लेटेस्ट न्यूज़

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रीति की मौत के बाद बेटी स्मृता ने अधिकारीयों पर लगाए ये तीन बड़े आरोप, तो DM धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कह दी ये बात

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रीति की मौत के बाद उनकी बेटी का भावुक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें चार महीने से वेतन न मिलने और काम के दबाव के आरोप लगाए गए हैं. डीएम ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं, जबकि डीपीओ ने आरोपों से इनकार किया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर में एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत के बाद उठे सवालों ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है. मां के निधन के बाद बेटी का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी मां की पीड़ा और उनके साथ हुए कथित व्यवहार को लेकर गंभीर आरोप लगाती नजर आ रही है. वीडियो में बेटी का दर्द साफ झलक रहा है जहां वह सैलरी न मिलने, अत्यधिक काम के दबाव और अधिकारियों के कथित व्यवहार को अपनी मां की बिगड़ती हालत की वजह बता रही है. इस घटना ने न सिर्फ प्रशासन को सक्रिय कर दिया है बल्कि आम लोगों के बीच भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने तत्काल जांच के आदेश दे दिए हैं, जबकि विभागीय अधिकारी अरोपों से साफ इनकार कर रहे हैं.