लेटेस्ट न्यूज़

Vrindavan Illegal Construction: वृंदावन में अवैध निर्माणों पर बवाल, कांग्रेस का आरोप- MVDA की मिलीभगत; आंदोलन की चेतावनी

Vrindavan News: वृंदावन में बढ़ते अवैध निर्माण को लेकर कांग्रेस ने MVDA पर सुविधा शुल्क लेकर मंजूरी देने का आरोप लगाया है. शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर कांग्रेस ने उग्र आंदोलन और MVDA कार्यालय पर तालाबंदी की चेतावनी दी है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Vrindavan News: वृंदावन शहर में लगातार बढ़ते अवैध निर्माणों को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यतेंद्र मुकद्दम ने कहा है कि मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण (MVDA) द्वारा सुविधा शुल्क लेकर अवैध निर्माणों को मंजूरी दी जा रही है, जिसके चलते शहर के बीचों-बीच धड़ल्ले से निर्माण कार्य जारी हैं.