लेटेस्ट न्यूज़

अम्मी-पापा चिल्लाता रहा मासूम फिर भी नहीं पिघला दिल... सहारनपुर के मदरसे के अंदर बच्चे का पीट-पीटकर मौलाना ने कर दिया ये हाल

Maulana Beats Student Video: सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र के एक मदरसे में मासूम बच्चे की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल. मौलाना द्वारा बच्चे को 'थर्ड डिग्री टॉर्चर' देने और डंडों से पीटने की तस्वीरों ने लोगों को झकझोर दिया है.

ADVERTISEMENT

Saharanpur Viral Video
Saharanpur Viral Video
social share
google news

Maulana Beats Student Video: सहारनपुर के एक मदरसे से रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में मौलाना एक मासूम बच्चे को बेरहमी की तरह पीटता हुआ नजर आ रहा है. तालीम देने के नाम पर मौलाना डंडे से बच्चे पर तब तक वार करता है जब तक वह बेसुध नहीं हो जाता. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक छोटा बच्चा जमीन पर पड़ा चीख रहा है और खुद को बचाने की गुहार लगा रहा है. वह बार-बार 'अम्मी-पापा' चिल्लाता है. लेकिन मौलाना का पत्थर दिल नहीं पसीजता. डंडा एक बार जो उठा तो रुकने का नाम नहीं लेता. यह वीडियो इतना विचलित करने वाला है कि इसे पूरा देख पाना भी मुश्किल है. सवाल यह उठ रहा है कि क्या मदरसों में शिक्षा के नाम पर बच्चों को इस तरह का शारीरिक और मानसिक अत्याचार सहना होगा?