लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli Police Action: रायबरेली में ‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 50 हजार का इनामी गैंगस्टर इकबाल गिरफ्तार

Raebareli Police Action: रायबरेली में पुलिस ने 'ऑपरेशन क्लीन' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर इकबाल को शारदा नहर के पास से गिरफ्तार किया है. आरोपी पर गोवध और धोखाधड़ी समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Raebareli Police Action: रायबरेली जिले की पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक और बड़ी मछली को अपने जाल में फंसा लिया है. जगतपुर और डलमऊ पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर शारदा नहर के पास घेराबंदी कर 50,000 रुपये के इनामी बदमाश इकबाल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. पकड़े गए आरोपी पर गोवध और धोखाधड़ी जैसे संगीन धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं.