गर्मी की छुट्टियों में कंफर्म टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने चलाईं कई समर स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरी लिस्ट, रूट, स्टॉपेज और टाइमिंग
UP News: गर्मी की छुट्टियों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है. छपरा-जम्मूतवी और गोरखपुर-लालकुआं रूट पर चलने वाली इन ट्रेनों के रूट, स्टॉपेज और टाइमिंग की पूरी जानकारी यहां देखें.
ADVERTISEMENT

UP News: गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही लोगों के घूमने-फिरने की योजनाएं भी तेज हो जाती हैं. स्कूलों और कॉलेजों की छुट्टियां पड़ते ही परिवार के साथ पर्यटन स्थलों पर जाने या अपने गांव-घर लौटने वालों की संख्या अचानक बढ़ जाती है. ऐसे में ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिलती है और कंफर्म टिकट मिलना यात्रियों के लिए बड़ी चुनौती बन जाता है. कई बार लोगों को लंबी वेटिंग लिस्ट का सामना करना पड़ता है, जिससे यात्रा की योजना प्रभावित हो जाती है. यात्रियों की इसी परेशानी को देखते हुए भारतीय रेलवे हर साल की तरह इस बार भी समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को कंफर्म टिकट मिल सके और वे आसानी से अपनी मंजिल तक पहुंच सकें.