लेटेस्ट न्यूज़

ISI के लिए काम कर रहा था मेरठ का साकिब… लोकेश, विकास और अरबाब, पकड़े गए तो पता चली ये साजिश

UP ATS Arrest: यूपी एटीएस ने ISI संदिग्ध साकिब उर्फ डेविल और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर बड़ी आतंकी साजिश नाकाम की है. ये आरोपी लखनऊ में रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने और शोरूम्स में आगजनी की फिराक में थे.

ADVERTISEMENT

Meerut Terror Suspect
Meerut Terror Suspect
social share
google news

ISI Agent Lucknow: UP-ATS ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए चार संदिग्धों को लखनऊ से गिरफ्तार किया है.शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि मेरठ का रहने वाला साकिब उर्फ डेविल इस गैंग का मास्टरमाइंड है. साथ ही ये भी पता चला है कि साकिब सीधे सीमा पार बैठे हैंडलर्स के संपर्क में था. इस साजिश का मकसद रेल यातायात बाधित करना और बड़े शहरों में आगजनी कर अफरा-तफरी फैलाना था.