लेटेस्ट न्यूज़

Sitapur Nawabi Bridge: सीतापुर में 100 साल पुराना नवाबी पुल टूटेगा, 7.11 करोड़ से बनेगा नया आधुनिक पुल; जाम से मिलेगी राहत

Sitapur News: सीतापुर के पुराने नवाबी (पक्का) पुल को तोड़कर उसकी जगह नया पुल बनाया जाएगा. शासन ने 7.11 करोड़ रुपये की लागत से नए पुल के निर्माण को मंजूरी दे दी है, जिससे करीब 80 हजार लोगों को राहत मिलेगी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Sitapur News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर शहर में पुराने और नए शहर को जोड़ने वाले प्रसिद्ध नवाबी पुल (पक्का पुल) को अब तोड़कर उसकी जगह नया पुल बनाया जाएगा. शासन ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. नए पुल का निर्माण 7 करोड़ 11 लाख रुपये की लागत से होगा, पुल की चौड़ाई 7 मीटर और लंबाई 28 मीटर होगी, वर्तमान पुल की चौड़ाई लगभग 5.5 मीटर है, करीब 80 हजार लोगों को सीधा लाभ मिलेगा.