Sitapur Train Update: सीतापुर से होकर गुजरेगी गोमतीनगर-बांद्रा टर्मिनस ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा
Sitapur News: सीतापुर के यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए गोमतीनगर-बांद्रा समर स्पेशल ट्रेन 6 अप्रैल से परिवर्तित मार्ग डालीगंज-सीतापुर-मैलानी-इज्जतनगर होकर संचालित की जाएगी. इससे मुंबई जाने वाले यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा.
ADVERTISEMENT

Sitapur News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर, गोमतीनगर- टर्मिनस-गोमतीनगर ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 05033/05034 अब सीतापुर से होकर गुजरेगी. सीतापुर के यात्रियों को मुंबई तक जाने के लिए आसानी हो जाएगी. आगामी 6 अप्रैल से 14 जुलाई तक इस ट्रेन का लाभजनपदवासियों को मिलेगा. प्रत्येक सोमवार को ये ट्रेन गोमती नगर से सीतापुर होते हुए बांद्रा जाएगी. जबकि मंगलवार को ये ट्रेन बांद्रा से सीतापुर होकर गोमती नगर जाएगी. विशेष कर सीतापुर यात्रियों के लिए काफी लाभ मिलेगा.