मदरसे में मौलाना का टॉर्चर देख कांप जाएगा कलेजा, मासूम को पीट-पीटकर कर दिया ये हाल
सहारनपुर के मदरसे में मासूम बच्चे के साथ बेरहमी से मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है. पुलिस ने इस वीडियो की जांच शुरू कर दी है और एसपी देहात सागर जैन का कहना है कि यदि यह वीडियो सही पाया गया तो आरोपितों के खिलाफ सख्त कदम उठाया जाएगा.
ADVERTISEMENT
Saharanpur Viral Video: सहारनपुर के एक मदरसे में मासूम बच्चे के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है. यह घटना गंगोह थाना क्षेत्र की बताई जा रही है जहां एक मासूम लगातार चिल्लाता रहा. लेकिन मौलाना साहब का डंडा रुकने का नाम नहीं ले रहा था. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होकर लोगों को झकझोर गया. मदरसे में बच्चों को शिक्षा देने की जगह प्रताड़ित किए जाने की बात ने सबको भीतर तक हिला दिया है.