लेटेस्ट न्यूज़

Amethi Death News: अमेठी में सड़क किनारे घायल मिला युवक, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत; शरीर पर चोट के निशान से बढ़ा शक

Amethi News: अमेठी के बाजार शुक्ल थाना क्षेत्र में सड़क किनारे घायल अवस्था में मिले युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई. शरीर पर चोट के निशान मिलने से मारपीट की आशंका जताई जा रही है, जबकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Amethi News: अमेठी जिले के बाजार शुक्ल थाना क्षेत्र के नोहरेपुर गांव के पास शनिवार को बल्दीराय थाना क्षेत्र के निवासी कुश सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला. राहगीरों ने उसे देखा तो पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची टीम ने उसे तत्काल अस्पताल भेजा, मगर रास्ते में उसकी मौत हो गई. घटना से परिवार में शोक छा गया.