Brijbhushan Singh Statement: बाबा रामदेव के ईरान समर्थन पर बृजभूषण शरण सिंह का बयान, नक्सलवाद खत्म करने पर भी दी प्रतिक्रिया
Gonda News: गोंडा में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने ईरान को लेकर बाबा रामदेव के बयान को उनकी निजी राय बताया. साथ ही उन्होंने नक्सलवाद के खिलाफ गृह मंत्री अमित शाह के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके कार्यों को प्रभावी बताया.
ADVERTISEMENT

Gonda News: गोंडा हाल ही में इजराइल-ईरान युद्ध को लेकर बाबा रामदेव द्वारा ईरान के समर्थन में दिए गए बयान पर पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अपनी राय व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव का यह रुख उनके निजी विचारों का परिणाम है और हर व्यक्ति को अपने विचार व्यक्त करने का अधिकार है.