Saharanpur Family Dispute: सहारनपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, पत्नी ने पति को दूसरी महिला संग पकड़ा, थाने पहुंचा मामला
Saharanpur News: सहारनपुर के पेपर मिल रोड इलाके में एक महिला ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ लिया, जिसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT

Saharanpur News: सहारनपुर के सदर थाना क्षेत्र में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने अपने पति को कथित रूप से दूसरी महिला के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया. यह घटना पेपर मिल रोड इलाके की बताई जा रही है, जहां कुछ ही देर में भारी भीड़ जमा हो गई और काफी देर तक हंगामा चलता रहा.