Raebareli Cyber Crime: रायबरेली पुलिस का 'डिजिटल सर्जिकल स्ट्राइक', साइबर ठगों से 8 लाख रुपये बरामद, 16 पीड़ितों के चेहरे पर लौट आई मुस्कान
Raebareli News: रायबरेली में साइबर सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 साइबर ठगी पीड़ितों के 8,08,007 रुपये वापस कराए. एसपी के निर्देश पर चलाए गए ऑपरेशन में संदिग्ध खातों को फ्रीज कर पीड़ितों की मेहनत की कमाई लौटाई गई.
ADVERTISEMENT

Raebareli News: साइबर ठगों ने जाल तो बुना था लाखों की 'कमाई' का, लेकिन उन्हें शायद रायबरेली पुलिस के इरादों की भनक नहीं थी. जिले की साइबर सेल ने तकनीक और मुस्तैदी का ऐसा चक्रव्यूह रचा कि ठगों के होश उड़ गए. पुलिस ने अलग-अलग मामलों में ठगी का शिकार हुए 16 पीड़ितों के 8,08,007 रुपये वापस कराकर उनके घर की खुशियां बहाल कर दी हैं.