लेटेस्ट न्यूज़

शाहजहांपुर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता प्रीति की मौत के बाद बेटी ने अधिकारियों पर लगाया गंभीर आरोप, अब DM ने कह दी ये बात

Shahjahanpur news: शाहजहांपुर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता प्रीति की मौत के बाद बेटी ने विभागीय अधिकारियों पर मानसिक उत्पीड़न और वेतन न मिलने के आरोप लगाए हैं. मामले को लेकर जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं, जबकि विभाग ने आरोपों को निराधार बताया है.

ADVERTISEMENT

social share
google news

Shahjahanpur news: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता प्रीति की मौत के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है. इस घटना ने न केवल स्थानीय स्तर पर बल्कि सोशल मीडिया पर भी गंभीर चर्चा को जन्म दिया है. मृतका की बेटी ने विभागीय अधिकारियों पर मानसिक दबाव और वेतन न मिलने के आरोप लगाए हैं, जिसके बाद जिला प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं.