लेटेस्ट न्यूज़

Sitapur School Negligence: सीतापुर में 2 बजे से पहले बंद मिले स्कूल, ‘स्कूल चलो अभियान’ पर उठे सवाल, BSA ने मांगा स्पष्टीकरण

Sitapur News: सीतापुर के गोंदलामऊ ब्लॉक में दो सरकारी स्कूल निर्धारित समय से पहले बंद मिले, जहां शिक्षक और छात्र गायब पाए गए. मामले में खंड शिक्षा अधिकारी ने दोनों विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी करने की बात कही है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Sitapur News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर विकास खंड गोंदलामऊ में सरकारी विद्यालयों की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है. संविलयित उच्च प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर पश्चिमी में शनिवार को दोपहर 2 बजे से पहले ही शिक्षक और छात्र गायब मिले, जबकि स्कूल पर ताला लटका हुआ था. इससे स्पष्ट है कि निर्धारित समय से पहले ही विद्यालय बंद कर दिया गया.