लेटेस्ट न्यूज़

अयोध्या में पुलिस के सामने ही निषाद-यादव परिवार के बीच इस बात पर छिड़ा संग्राम, देखती रह गई पुलिस!

ADVERTISEMENT

Ayodhya News: अयोध्या के रामपुर हलवारा में पिलर लगाने को लेकर निषाद और यादव पक्ष में खूनी संघर्ष. पुलिस की मौजूदगी में चले फावड़े और लाठी-डंडे. वीडियो वायरल होने के बाद कई पर FIR दर्ज.

social share
Google CTA

Ayodhya Crime News: अयोध्या के थाना कोतवाली अंतर्गत रामपुर हलवारा गांव में मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया. पिलर खड़ा करने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर, लाठी-डंडे और फावड़े चले. सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि यह पूरा विवाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के सामने होता रहा, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.