Barabanki Police Action: बाराबंकी सर्विलांस सेल की बड़ी कामयाबी, 16 लाख के 78 गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए
Barabanki News: बाराबंकी पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 78 गुम मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी कीमत करीब 16 लाख रुपये है. CEIR पोर्टल की मदद से ट्रैक किए गए ये मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंपे गए.
ADVERTISEMENT

Barabanki News: बाराबंकी जिले में आम जनता के गुम हुए मोबाइल फोन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर सर्विलांस सेल और थानों की संयुक्त टीमों ने बड़ी सफलता हासिल की है. विशेष अभियान चलाकर टीम ने 78 गुम मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी कुल अनुमानित कीमत करीब 16 लाख रुपये बताई जा रही है.