लेटेस्ट न्यूज़

PCS ज्योति मौर्य के पति आलोक ने भी पास कर ली UPPCS परीक्षा? वायरल फोटो का सच जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

ADVERTISEMENT

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही आलोक मौर्या की SDM बनने वाली फोटो का सच. जानें क्यों यूपी लोक सेवा आयोग पहुंचे थे आलोक और ज्योति मौर्या केस में क्या हुआ समझौता.

social share
Google CTA

सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से आलोक मौर्य की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें उन्हें उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) के बाहर खड़ा देखा जा सकता है. इस तस्वीर के सामने आते ही इंटरनेट पर चर्चा शुरू हो गई कि क्या आलोक मौर्य ने भी पीसीएस (PCS) परीक्षा पास कर ली है? लेकिन जब इस तस्वीर की गहराई से पड़ताल की गई, तो सच्चाई कुछ और ही निकली.