Mathura Crime News: मथुरा में युवक पर हमला: स्कूल जाते समय दबंगों ने घेरकर पीटा, पुलिस पर टालमटोल के आरोप
Mathura News: गोवर्धन थाना क्षेत्र की शिवनगर कॉलोनी में 4 अप्रैल को बॉबी नामक व्यक्ति के साथ नंदकिशोर, विष्णु, दिनेश और महेश ने गाली-गलौज और मारपीट की. आरोपी मौके से फरार हो गए. पीड़ित ने गोवर्धन थाना और मथुरा एसपी कार्यालय में मदद मांगी, पुलिस ने जांच और कार्रवाई का भरोसा दिया.
ADVERTISEMENT

Mathura News: गोवर्धन थाना क्षेत्र की शिवनगर कॉलोनी, डीग अड्डा में शनिवार, 4 अप्रैल 2026 की सुबह एक मारपीट का मामला सामने आया. जानकारी के अनुसार, बॉबी पुत्र रूपकिशोर अपनी भतीजी को स्कूल छोड़ने जा रहा था, तभी रास्ते में कुछ लोगों ने उसे घेर लिया. आरोप है कि नंदकिशोर, विष्णु पुत्र तुलाराम, दिनेश पुत्र सत्यप्रकाश उर्फ सत्तो और महेश पुत्र जग्गो उर्फ जगदीश (सभी निवासी शिवनगर कॉलोनी) ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की कोशिश की.