लेटेस्ट न्यूज़

अयोध्या की 'पिस्तौल वाली हसीना' गिरफ्तार... बुर्का पहनकर लूटा था सोना, अब वायरल हो रही हैं पायल की रील्स

ADVERTISEMENT

Ayodhya News: अयोध्या के रुदौली में बुर्का पहनकर लूट करने वाली पायल और उसके प्रेमी राहुल को पुलिस ने गिरफ्तार किया. खिलौना पिस्टल से दी थी धमकी, अब पायल की रील्स सोशल मीडिया पर वायरल.

social share
Google CTA

अयोध्या के रुदौली तहसील के एक ज्वेलरी शोरूम में 2 अप्रैल को हुई दिनदहाड़े लूट की वारदात ने सबको सन्न कर दिया था. बुर्का पहने एक युवती ने फिल्मी अंदाज में पिस्टल तानकर सोने के जेवर लूटे और फरार हो गई. लेकिन पुलिस की मुस्तैदी ने महज 2 घंटे के भीतर इस लुटेरी दुल्हन और उसके प्रेमी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया. अब इस आरोपी युवती की रोमांटिक और फिल्मी गानों वाली रील्स सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं.