लेटेस्ट न्यूज़

Moradabad Weather Impact: मुरादाबाद में मौसम की मार, गेहूं कटाई के बीच बारिश का खतरा, किसानों की बढ़ी चिंता

Moradabad News: कुंदरकी और बिलारी क्षेत्र में गेहूं की फसल पककर तैयार है और कटाई का काम जारी है. ऐसे में अचानक बदले मौसम और बे-मौसम बारिश की आशंका ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि बारिश होने पर खड़ी और कटी फसल के खराब होने का खतरा बना हुआ है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Moradabad News: कुंदरकी और बिलारी सहित आसपास के इलाकों में किसानों के खेतों में गेहूं की फसल पककर तैयार हो चुकी है. इसके चलते किसानों ने फसल को काटने का काम भी शुरू कर दिया है. अलग-अलग खेतों में किसान गेहूं की कटाई करते नजर आ रहे हैं. वहीं बीते दो दिनों से अचानक बदले मौसम के मिजाज ने जहां एक और लोगों को गर्मी से राहत दी है, वहीं किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है. शनिवार की सुबह तड़के बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई गई. पिछले कई दिनों से पढ़ रही तेज धूप और उमस से लोगों को राहत पहुंची, लेकिन खेती किसानी के लिए यह समय काफी नाजुक रहा.