लेटेस्ट न्यूज़

10 महीने पहले दामाद संग फरार हुई सास सपना देवी ने उसे भी दिया धोखा, अब बहनोई के साथ हुई रफूचक्कर

Aligarh Saas Damad Case: अलीगढ़ के चर्चित सास-दामाद मामले में नया मोड़ आ गया है. बेटी की शादी से पहले दामाद राहुल संग फरार हुई सपना देवी अब उसे भी छोड़ अपने बहनोई के साथ चली गई.

ADVERTISEMENT

social share
google news

Aligarh Saas Damad Case: अलीगढ़ के मडराक थाना क्षेत्र से जुड़ा बहुचर्चित सास-दामाद केस एक बार फिर सुर्खियों में है. सपना देवी नाम की महिला अपनी बेटी की शादी से पहले ही अपने होने वाले दामाद राहुल के साथ फरार हो गई थी और करीब दस महीने तक उसके साथ बिहार के सीतामढ़ी में रह रही थी. अब यह खबर सामने आई है कि सपना राहुल को भी छोड़कर अपने ही बहनोई के साथ चली गई है. इस घटना से परिवार में फिर से हड़कंप मच गया है और पूरे इलाके में चर्चा तेज हो गई है.