यूपी में होने वाले पंचायत चुनाव से पहले सरकार करेगी ये बड़ा काम, इलाहाबाद हाईकोर्ट को दी गई जानकारी
UP Panchayat Chunav Update: यूपी पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी खबर! हाईकोर्ट में सरकार ने बताया कि चुनाव से पहले बनेगा पिछड़ा वर्ग आयोग. आयोग की रिपोर्ट के आधार पर ही होंगे चुनाव.
ADVERTISEMENT

UP Panchayat Chunav Update
उत्तर प्रदेश में आगामी पंचायत चुनावों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में हुई सुनवाई के दौरान यह साफ हो गया है कि प्रदेश में पंचायत चुनाव से पहले पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन किया जाएगा. राज्य सरकार ने इस संबंध में कोर्ट को अपना रुख स्पष्ट कर दिया है.