दामाद संग भागने वाली सास अनिता देवी को बहनोई के साथ बताया जा रहा था फरार उसने सामने आकर सुनाई अपनी दास्तान
UP News: अलीगढ़ की सास अनिता देवी का बड़ा खुलासा. सास ने होने वाले दामाद राहुल पर लगाया बंधक बनाने और लड़कियों के धंधे का आरोप. कहा- कमरे में बंद रखकर करता था मारपीट.
ADVERTISEMENT

Photo: Anita Devi
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की चर्चित सास अनिता देवी ने अब कैमरे के सामने आकर अपनी आपबीती सुनाई है. हालिया अनिता के होने वाले दामाद ने आरोप लगाया था कि अनिता 2 लाख और जेवर लेकर अपने बहनोई के साथ फरार हो गई है. लेकिन अब अनिता देवी ने इन तमाम आरोपों को खारिज करते हुए राहुल पर ही गंभीर आरोप लगाए हैं. मालूम हो कि 10 महीने पहले अनिता देवी अपनी बेटी की शादी से पहले अपने होने वाले दामाद राहुल संग भाग गई थी. अब दोनों कैमरे के सामने आकर अपनी-अपनी दावे कर रहे हैं.