लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में भीषण लू चलने का रेड अलर्ट जारी... मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी की चेतावनी

UP Weather Update: यूपी में मौसम विभाग का सबसे बड़ा अलर्ट. बांदा, प्रयागराज, आगरा और झांसी समेत कई जिलों में 'भीषण ऊष्ण लहर' को लेकर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update (Representative Image)
social share
google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में गर्मी ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी कर ली है. मौसम विभाग ने राज्य में धूप और तपन के सबसे भयावह दौर को देखते हुए बेहद कड़ा रुख अपनाया है. विभाग द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश के कई हिस्सों में 'ऊष्ण लहर से भीषण ऊष्ण लहर' (भीषण लू) चलने की आशंका को देखते हुए रेड अलर्ट और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है.