सपा सांसद इकरा हसन को पुलिस ने 10 मिनट तक थाने में बैठाया, डीआईजी ऑफिस के बाहर जमकर हुआ हंगामा!
SP MP Iqra Hasan News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में उस समय हंगामे जैसी स्थिति बन गई, जब कैराना से सपा सांसद इकरा हसन को पुलिस ने डीआईजी कार्यालय परिसर से महिला थाने पहुंचा दिया. बताया जा रहा है कि सांसद एक पीड़ित बुजुर्ग महिला को न्याय दिलाने के लिए डीआईजी कार्यालय पहुंची थीं.
ADVERTISEMENT

MP Iqra Hasan (File Photo)
MP Iqra Hasan Police Station News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में उस समय हंगामे जैसी स्थिति बन गई, जब कैराना से सपा सांसद इकरा हसन को पुलिस ने डीआईजी कार्यालय परिसर से महिला थाने पहुंचा दिया. बताया जा रहा है कि सांसद एक पीड़ित बुजुर्ग महिला को न्याय दिलाने के लिए डीआईजी कार्यालय पहुंची थीं. महिला अपने बेटे की हत्या के मामले में निष्पक्ष कार्रवाई और न्याय की मांग कर रही थी. जानकारी के अनुसार डीआईजी कार्यालय में अधिकारियों से मुलाकात के दौरान विवाद की स्थिति पैदा हो गई. मामला आगे बढ़ते-बढ़ते पार्किंग और विरोध प्रदर्शन तक पहुंच गया. इसके बाद महिला पुलिसकर्मियों ने सांसद इकरा हसन को महिला थाने पहुंचाया, जहां उन्हें करीब 10 मिनट तक बैठाया गया.