लेटेस्ट न्यूज़

UP Budget 2026: यूपी में फ्री इलाज के लिए उठाए गए ये कदम, मेडिकल कॉलेज को लेकर भी बड़ा ऐलान

UP Budget 2026 Health: योगी सरकार का बजट 2026-27: चिकित्सा शिक्षा के लिए ₹14,997 करोड़ का आवंटन. 14 नए मेडिकल कॉलेज, गंभीर बीमारियों के लिए ₹130 करोड़ का फ्री इलाज और ट्रॉमा सेंटरों का विस्तार. जानें पूरी डिटेल.

ADVERTISEMENT

UP Budget 2026 Health
UP Budget 2026 Health
social share
google news

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा की तस्वीर बदलने के लिए बड़ा दांव खेला है. सरकार ने चिकित्सा शिक्षा और शोध के लिए 14,997 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड बजट आवंटित किया है. इस बजट में जहां एक तरफ नए मेडिकल कॉलेजों का जाल बिछाने की तैयारी है, वहीं दूसरी ओर गरीब मरीजों के लिए मुफ्त इलाज और गंभीर बीमारियों पर रिसर्च के लिए भी भारी-भरकम राशि दी गई है.