मेरठ में जिंदा लोगों को मृत बताकर वोट काटने की साजिश... एक ही नंबर से भरे गए 200 फॉर्म? मचा हड़कंप
अमीनाबाद मेरठ गांव में लगभग 200 लोगों के वोट काटने के फॉर्म भरे जाने का आरोप लगा है. गांव के लोग बताते हैं कि जिनके नामों पर फॉर्म भरे गए हैं, वे जिंदा हैं और गांव में ही रहते हैं. कुछ फॉर्म पर एक ही व्यक्ति के सिग्नेचर और एक ही मोबाइल नंबर हैं.
ADVERTISEMENT
Voting Fraud Aminabad: मेरठ की किठोर विधानसभा के अमीनाबाद (बड़ा गांव) में इन दिनों भारी आक्रोश है. वजह है फॉर्म-7. यह वही फॉर्म है जो मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए भरा जाता है. ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के लगभग 200 लोगों के नाम वोटर लिस्ट से कटवाने के लिए गुपचुप तरीके से आवेदन किए गए. चौंकाने वाली बात यह है कि जिन लोगों को मृत या गांव से बाहर बताकर फॉर्म भरे गए वे सभी गांव में न केवल जीवित हैं बल्कि सीना ठोककर कह रहे हैं कि 'साहब, हम जिंदा हैं.'