लेटेस्ट न्यूज़

यूजीसी के नए नियमों को लेकर पूर्वांचल में राजनीति तेज, अब पल्लवी पटेल ने की ये बड़ी मांग

UP News: पूर्वांचल में यूजीसी के नए नियमों को लेकर विरोध-प्रदर्शन और राजनीति तेज हो रही है. जहां जनरल वर्ग के संगठन इन नियमों का विरोध कर रहे हैं तो कई नेता इसका समर्थन भी कर रहे हैं. फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने इन नियमों पर स्टे लगा दिया है.

ADVERTISEMENT

social share
google news

UP News: यूजीसी के नए नियमों पर पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने स्टे लगा दिया था. सुप्रीम कोर्ट में जल्द ही मामले को लेकर फिर सुनवाई होनी है. मगर अब इसको लेकर राजनीति भी तेज हो गई है. पहले इन नियमों के खिलाफ जनरल वर्ग ने देशभर में विरोध प्रदर्शन किया था. तो अब इन नियमों के समर्थन में और इन्हें लागू करवाने के लिए जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं.