लेटेस्ट न्यूज़

पिछली बार भाजपा भदोही की औराई सीट पर जीती थी बस 1600 वोटों से... 2027 में सपा इस जाति को साध खेल करने की तैयारी में!

UP Election 2027: भदोही की औराई विधानसभा सीट पर छिड़ी सियासी जंग. भाजपा, सपा और बसपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबले और जातिगत समीकरणों का पूरा विश्लेषण.

ADVERTISEMENT

social share
google news

UP News: उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भदोही जिले की औराई विधानसभा सीट पर अभी से राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. आगामी चुनाव में यहां बहुजन समाज पार्टी (बसपा), समाजवादी पार्टी (सपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच त्रिकोणीय और बेहद कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. पिछले चुनाव के नतीजों पर गौर करें तो भाजपा के दीनानाथ भास्कर ने यहां जीत तो दर्ज की थी, लेकिन उनकी जीत का अंतर मात्र 1600 वोटों का था.