Mathura News: मथुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो शातिर गिरफ्तार, 10 चोरी की बाइक और अवैध हथियार बरामद
Mathura Crime News: मथुरा की मगोर्रा पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 चोरी की मोटरसाइकिलें, तमंचा और चाकू बरामद किया है. पकड़े गए आरोपियों पर पहले से ही हत्या और लूट जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं.
ADVERTISEMENT

Mathura News
Mathura Crime News: मथुरा के थाना मगोर्रा पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 10 मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और चाकू बरामद किया है. दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी कई गंभीर मामले दर्ज हैं.