लेटेस्ट न्यूज़

24 साल पुराने केस में बरी होते ही विधायक अभय सिंह ने धनंजय सिंह को लेकर दे दिया ये पहला रिएक्शन

Abhay Singh Reaction: वाराणसी कोर्ट से बरी होने के बाद विधायक अभय सिंह ने इसे न्याय की जीत बताया. उन्होंने धनंजय सिंह पर साजिश का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें फर्जी केस में फंसाया गया था.

ADVERTISEMENT

Dhananjay Singh vs Abhay Singh
Dhananjay Singh vs Abhay Singh
social share
google news

Abhay Singh Reaction: पूर्वांचल के चर्चित टकसाल सिनेमा शूटआउट मामले में एमपी/एमएलए कोर्ट से दोषमुक्त होने के बाद विधायक अभय सिंह ने अपना पहला रिएक्शन दिया है. 24 साल के लंबे कानूनी संघर्ष के बाद मिली इस जीत को अभय सिंह ने न्याय की विजय बताया है. उन्होंने पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें तत्कालीन प्रशासन के साथ मिलकर एक फर्जी घटना में फंसाया गया था. इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा की सराहना करते हुए भविष्य में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने के संकेत भी दिए हैं.