लेटेस्ट न्यूज़

दरोगा की पत्नी संग शारीरिक संबंध बनाने की डिमांड करने वाले इंस्पेक्टर नरेश कुमार और थानाध्यक्ष संजय शुक्ला के संग क्या हुआ?

बलिया के उभांव थाने में चार्जशीट के बदले महिला से 'गंदी डिमांड' करने वाले इंस्पेक्टर और थानाध्यक्ष को एसपी ने निलंबित कर दिया है. वायरल ऑडियो के आधार पर हुई इस बड़ी कार्रवाई के बाद अब एएसपी पूरे मामले की जांच करेंगे.

ADVERTISEMENT

Ballia Crime News
Ballia Crime News
social share
google news

Ballia Crime News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में शिकायत लेकर पहुंची महिला संग शारिरिक संबंध बनाने की डिमांड करने वाले पुलिसकर्मियों पर एक्शन हो गया है. उभांव थाने के इंस्पेक्टर क्राइम नरेश कुमार मलिक और थानाध्यक्ष संजय शुक्ला को पुलिस अधीक्षक (SP) ओमवीर सिंह ने निलंबित कर दिया है. यह कार्रवाई उस वायरल ऑडियो के आधार पर की गई है जिसमें चार्जशीट दाखिल करने के बदले महिला से निजी मुलाकात की शर्त रखी गई थी. इस मामले की जांच अब अपर पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई है.