Ballia Crime News: बलिया में जमीनी विवाद को लेकर गर्भवती महिला को सिपाही ने पैरों से पीटा, CCTV में कैद हुई दरिंदगी
Ballia Land Dispute News: बलिया के बांसडीह में पुलिसिया बर्बरता का शर्मनाक मामला सामने आया है. एक सिपाही पर गर्भवती महिला को लात-घूंसों से पीटने का आरोप लगा है, जिसका सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है.
ADVERTISEMENT

Ballia Crime News
Ballia Land Dispute News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से पुलिसिया बर्बरता की एक रूह कंपा देने वाली तस्वीर सामने आई है. यहां बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में एक जमीनी विवाद को सुलझाने पहुंची पुलिस पर गंभीर आरोप लगा है. आरोप है कि एक सिपाही ने मानवता की सारी हदें पार करते हुए एक गर्भवती महिला को लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.